IPL 2026 Final: आरसीबी और गुजरात की प्लेइंग-11 में होंगे ये बड़े बदलाव

By Tatkaal Khabar / 31-05-2026 11:29:56 am | 118 Views | 0 Comments
#

IPL 2026 Final : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेजंर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच खिलाबी मुकाबला आज शाम को अहमदाबाद में खेला जाने वाला है. इस चैंपियन बनने की जंग से पहले दोनों टीमों के फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं कि इस फाइनल शो के लिए क्या RCB और GT अपनी-अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करेंगे. तो आइए हम आपको उसके बारे में बताने वाले हैं.


आईपीएल 2026 फाइनल में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में बदलाव होने के चांस कम है. क्योंकि इस बड़े और खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ जाना चाहेंगी. वो अपनी प्लेइंग-11 में कोई भी बदलाव करना नहीं चाहेंगे. क्योंकि प्रेस कॉन्फेंस में भी दोनों कप्तानों ने प्लेइंग-11 में बदलाव की ओर कोई इशारा नहीं किया है.

RCB में हो सकता है ये बड़ा बदलाव
इसके बावजूद आरसीबी के फैंस इस बड़े मैच में टीम के मैच विनर खिलाड़ी फिल साल्ट को खेलते हुए देखना चाहेंगे. ऐसे में अगर आरसीबी फिल साल्ट को मौका देती है तो उन्हें प्लेइंग-11 से वेंकटेश अय्यर को बाहर करना पड़ सकता है, जो अब तक बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आएं हैं. 


GT में इस पेस ऑलराउंडर को मिल सकती है जगह
वहीं गुजरात टाइटंस की टीम में अगर कोई बदलाव किया गया तो वो प्लेइंग-11 में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अरशद खान को मौका देना चाहेगी. अरशद बॉल के साथ-साथ बल्ले से भी धमाल मचाते हैं. उन्होंने प्लेइंग-11 में साई किशोर की जगह पर प्लेइंग-11 में मौका दिया जा सकता है. 


RCB vs GT: संभावित प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - वेंकटेश अय्यर/ फिल साल्ट विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, रोमारियो शेफर्ड.

गुजरात टाइटंस - साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अरशद खान/ साई किशोर.