फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हूं : शिल्पा शेट्टी

By Tatkaal Khabar / 19-09-2018 07:29:52 am | 40325 Views | 0 Comments
#

शिल्पा शेट्टी पिछले काफी दिनों से फिल्‍मों से दूर हैं लेकिन वे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है. उन्‍होंने टीवी रियेलिटी शो में जज की भूमिका निभाई है. लेकिन अब वे फिल्‍मों वापसी करने को तैयार है. उन्‍होंने कहा है कि यदि दिलचस्प पटकथा मिलेगी, तो वह बॉलीवुड में फिर से काम करने के लिए तैयार हैं.  अपनी शादी और फिर बेटे के जन्म के बाद से 43 वर्षीय शिल्पा ने अभिनय से दूरी बना रखी है.
Related image

उनकी आखिरी फिल्म 2007 में आई - ‘अपने' थी. शिल्पा ने मंगलवार को कहा कि वह अभिनय में वापसी करने के लिए तैयार हैं क्योंकि अब वह इसके लिए समय निकाल सकती हैं.

Image result for
उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘ मैं फिल्मों में वापसी कर सकती हूं क्योंकि अब मेरा बेटा साढ़े छह साल का होने वाला है.'