लता मंगेशकर को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

By Tatkaal Khabar / 28-09-2018 08:24:21 am | 16467 Views | 0 Comments
#

भारत की  स्वर कोकिला कही जाने वाली गायिका लता मंगेशकर 28 सितंबर यानी कि आज के दिन अपना जन्मदिन मना रही है। ये उनका 89वां  जन्मदिन  है। लता जी ने अपने गानों के जरिए करोड़ों लोगों का दिल जीत हुआ है। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने बेहद छोटी उम्र में गायन में महारत हासिल की और विभिन्न भाषाओं में गीत गाए। लता मंगेशकर ने करीब 7 दशक तक हिंदी गानों की दुनिया पर राज किया है।जैसी मधुर सूरत उससे भी मीठी आवाज.. सुनने वाला बस सुनता ही रह जाए। अपने टैलेंट के जरिए बॉलीवुड की ऐसी हस्ती बन गईं कि हर कोई इनके आगे नतमस्तक है। हम बात कर रहे हैं सफलता, सादगी और महानता की मूरत लता मंगेशकर की। वे बॉलीवुड की ऐसी सुपरस्टार हैं जिनकी बराबरी आज तक कोई नहीं कर सका और आने वाले समय में भी शायद ही कोई उनके जैसा सुर सम्राट आए। लेकिन क्या आपको बता है कि भारत कोकिला को पहली बार में ही रिजेक्ट कर दिया गया था।उनके पास संगीत से जुड़ा शायद ही कोई ऐसा अवार्ड होगा जो नहीं होगा। उन्हें साल 2001 में भारत के सर्वोच्च नागरिक भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन सफलता की चोटी पर बैठीं लता जी से घमंड कोसो दूर हैं शायद यही कारण है कि उनके आगे हर कोई श्रद्दा से सिर झुका देता है।

लता मंगेशकर ने 70 साल इस इंडस्ट्री को दिए हैं। उनका जन्म 1929 में हुआ था और 1948 से वो बॉलीवुड का हिस्सा हैं। हालांकि उनके जीवन से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य हैं जिनके बारे में जब हमें पता लगा तो हम भी चौंक गए। 
लता मंगेशकर का पहला नाम 'हेमा' था, मगर जन्म के 5 साल बाद माता-पिता ने इनका नाम 'लता' रख दिया था।