PM मोदी का युवाओं को संदेश, ‘सच की हुंकार’ पर जोर

By Tatkaal Khabar / 08-09-2026 02:05:15 am | 31 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली, 08 सितंबर 2026 गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए सच्चाई के साथ आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों को भ्रमित करने के लिए झूठ का सहारा लेने वाले हर जगह मिल सकते हैं, लेकिन भारत का युवा सत्य को प्राथमिकता देता है। पीएम मोदी ने कहा, “झूठ की गूंज से भरमाने वाले तो हर चौराहे पर मिल जाएंगे लेकिन भारत का नौजवान सच की हुंकार से चलता है, सच की हुंकार के साथ चलता है, सच की हुंकार के लिए चलता है।” अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने युवाओं की सोच और देश की प्रगति के बीच संबंध पर भी जोर दिया। उन्होंने सोलर, विंड, हाइड्रो और न्यूक्लियर जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे काम का उल्लेख किया। वडोदरा से दिए इस संदेश में पीएम मोदी ने युवाओं को भ्रम से दूर रहते हुए सत्य के साथ आगे बढ़ने और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने पर जोर दिया।