सीढ़ी लगाकर घर में घुसा चोर, दो मोबाइल लेकर भागा

By Tatkaal Khabar / 23-09-2026 12:22:09 pm | 146 Views | 0 Comments
#

लखनऊ, 23 सितंबर 2026 लखनऊ के ठाकुरगंज में मंगलवार तड़के एक घर में चोरी की घटना ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए। परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे, इसी दौरान एक अज्ञात चोर सीढ़ी लगाकर घर में दाखिल हुआ और दो मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। सुबह घर के बाहर सीढ़ी मिलने के बाद वारदात का पता चला। न्यू हैदरगंज रीफा कॉलोनी के गुलशन नगर निवासी मोहम्मद शकील ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 3:30 बजे चोर सीढ़ी के सहारे घर में घुसा था। घटना के समय उनकी पत्नी और पिता सो रहे थे। आरोपी कुछ देर घर के अंदर रहने के बाद दो मोबाइल फोन लेकर गेट के रास्ते बाहर निकल गया। वारदात के बाद शकील ने मंगलवार शाम ठाकुरगंज पुलिस को तहरीर दी और घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी सौंपी। थाना प्रभारी ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि CCTV फुटेज के जरिए चोर की पहचान की जा रही है। पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए फुटेज की जांच कर रही है।