खरगे के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- तुरंत मांगें माफी

By Tatkaal Khabar / 26-10-2026 08:23:14 am | 26 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर 2026 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने खरगे की टिप्पणी को शर्मनाक और अशोभनीय बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेतृत्व की भाषा पर सवाल उठाए और खरगे से तत्काल माफी मांगने की मांग की। मनोज तिवारी ने कहा, “ये बहुत शर्मनाक है, बहुत ही अशोभनीय है, जितनी निंदा की जाए उतना कम है। मल्लिकार्जुन खरगे, वो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। तो अब तो पूरे देश में ये कहा ही जाता है कि कांग्रेस बदतमीजों की पार्टी है। और उसी को जी ने सिद्ध कर दिया है।” बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की ओर से पहले भी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणियों और प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहे जाने का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। मनोज तिवारी ने कांग्रेस में राहुल गांधी को नेता बनाने की कोशिशों का जिक्र करते हुए कहा, “तो ये फ्रस्ट्रेशन है कांग्रेस का, ये लोग राहुल गांधी को नेता बनाने का लगातार कोशिश किये, सफल हो नहीं पाए तो फ्रस्ट्रेशन इतनी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की भाषा को सुनियेगा जो कांग्रेस वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तो ऐसा लगता है कोई सड़क का गुंडा मवाली बात कर रहा है। तो ये ये फ्रस्ट्रेशन ही कांग्रेस की दुर्गति किया है। मल्लिकार्जुन खरगे जी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।” मनोज तिवारी ने अपने बयान में खरगे की भाषा को लेकर कड़ी आपत्ति जताई और इसे कांग्रेस की राजनीतिक निराशा से जोड़कर देखा। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से अपने बयान के लिए तत्काल माफी मांगने की मांग की। खरगे की टिप्पणी पर मनोज तिवारी की इस प्रतिक्रिया ने दोनों दलों के बीच जारी राजनीतिक बयानबाजी को और तेज कर दिया।