#Metoo : CINTAA यौन शोषण के खिलाफ स्वरा-रवीना को देगी बड़ी जिम्मेदारी

By Tatkaal Khabar / 18-10-2018 12:54:25 pm | 15588 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड की तरफ से लगातार यौन शोषण के खिलाफ मामलों की संख्या को बढ़ते देखते हुए सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने एक बड़ा फैसला लिया है। CINTAA ने इस तरह के मामलों को निपटाने के लिए एक कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया है।
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और रवीना टंडन को इस कमेटी का सदस्य बनाया जा सकता है। CINTAA के महासचिव सुशांत सिंह ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में इतनी बढ़ी संख्या में यौन उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। हम जल्द ही मामलों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही इसके संदर्भ में एक कमेटी का गठन भी किया जाएगा।