IFFI 2018: ‘अक्टूबर’ और ‘पद्मावत इंडियन पैनोरमा कैटेगरी में जगह

By Tatkaal Khabar / 31-10-2018 02:56:57 am | 15545 Views | 0 Comments
#

भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2018 में भारतीय सिंहावलोकन खंड के तहत शूजित सरकार की फिल्म ‘अक्टूबर’, संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फीचर फिल्म ‘नगरकीर्तन’ दिखाई जाएंगी. शाजी एन. करुण की मलयाली फीचर फिल्म ‘ओलू’ इस खंड के तहत दिखायी जाने वाली शुरुआती फिल्म होगी.

फिल्मकार राहुल रवैल की अगुवाई वाले निर्णायक मण्डल ने भारतीय सिंहावलोकन खंड के लिए 26 फिल्मों की सूची तैयार की है. सूची में छह मलयाली, पांच-पांच बंगाली और हिंदी, चार तमिल, दो मराठी और एक-एक तेलुगू, लद्दाखी, टुलु और जसारी भाषा की फिल्में हैं. इनमें ‘सिंजर’, ‘वॉकिंग विथ द विंड’, ‘ई मा योवे’, ‘धप्पा’, ‘टू लेट’ और ‘पेरांबू’ फिल्म शामिल हैं.

सूची में मुख्यधारा की फिल्म ‘महंती’, सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ और आलिया भट्ट की ‘राजी’ भी शामिल है. इन फिल्मों का चयन एफएफआई एवं गिल्ड की सिफारिश पर डीएफएफ की आंतरिक समिति ने किया है.