फिल्म की शूटिंग शुरू होने का इंतजार करना मुश्किल है’

By Tatkaal Khabar / 04-11-2018 05:30:51 am | 17639 Views | 0 Comments
#

चेन्नई। अभिनेत्री अदा शर्मा तेलुगू थ्रिलर फिल्म ‘कल्कि’ में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। 
अदा ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘मेरी अगली तेलुगू फिल्म ‘कल्कि’ है जो एक थ्रिलर फिल्म है। मैं हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश करती हूं और मुझे उम्मीद है कि ‘हार्ट अटैक’, ‘एसओएस’, ‘कृष्णनन’ की तरह मैं इस फिल्म में भी कुछ नया ला सकती हूं। मैं बहुत खुश हूं कि मैं प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हूं।’’

वर्ष 2008 में रिलीज हुई ‘1920’ के बाद अदा (26) किसी ऐतिहासिक फिल्म में काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्य अभिनेत्री चुने जाने से बहुत रोमांचित हूं।