जानिए क्या है श्याओमी नोट-4 के फीचर, क्यों है खास..

By Tatkaal Khabar / 07-03-2017 04:31:57 am | 22574 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली: चीन की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी श्याओमी ने उच्चस्तरीय स्पेसिफिकेशन्स वाली अपनी फ्लैगशिप डिवाइस श्याओमी रेडमी नोट 3 की सफलता की लहर पर सवार होकर, इस साल अपना पहला डिवाइस रेडमी नोट 4 लांच किया है। 

श्याओमी ने पिछले साल अपने भारतीय कारोबार से एक अरब डॉलर का उत्साहवर्धक राजस्व हासिल किया था। इस सफलता के बाद इस साल श्याओमी ने कई धमाकेदार उत्पाद लांच करने की योजना बनाई है और नोट 4 तो बस शुरुआत है। 

रेडमी नोट 4 12,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी मेमोरी है।