इस्तांबुल में वैश्विक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे गुरमीत चौधरी और अभिनेत्री देबिना बनर्जी

By Tatkaal Khabar / 15-12-2018 10:16:08 am | 18167 Views | 0 Comments
#

मुंबई: अभिनेता गुरमीत चौधरी और अभिनेत्री देबिना बनर्जी तुर्की के इस्तांबुल में इस महीने के अंत में होने वाले वैश्विक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

अभिनेत्री और लाइफस्टाइल ब्लॉगर देबिना इनफ्लो ग्लोबल सम्मिट 2018 में शामिल होंगी जो 17 दिसंबर से शुरू होगा। 

Related image
इस सम्मेलन में सोशल मीडिया कंटेट निमार्ता, सलाहकार और कई क्षेत्रों के पेशेवर एकजुट होंगे। 

देबिना ने पिछले साल ‘देबिना डीकोड्स’ के नाम से ब्लॉग शुरू किया था। देबिना ने एक बयान में कहा, ‘‘दुनिया भर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली लोगों के बीच होना रोमांचक है।