सारा अली खान ने सैफ-करीना और तैमूर संग मनाया क्रिसमस...

By Tatkaal Khabar / 25-12-2018 05:23:08 am | 15216 Views | 0 Comments
#

एक्ट्रेस सारा अली खान ने क्रिसमस पार्टी का जश्न मनाया. उन्होंने पिता सैफ अली खान, भाई इब्राहिम, सौतेली मां करीना कपूर और उनके बेटे तैमूर अली खान के साथ जश्न मनाया. यह पार्टी कैटरीना कैफ ने होस्ट की थी.

Image result for     -
सारा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्टी की फोटोज शेयर की है. इसमें सभी क्रिसमस पार्टी एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. सैफ की गोद में बैठे तैमूर भी बेहद क्यूट लग रहे हैं.गौरतलब है कि हाल ही में तैमूर 2 साल के हुए और करीना-सैफ ने विदेश में बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट किया.

वहीं, शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने भी एक फोटो शेयर की, जिसमें पूरी फिल्म इंडस्ट्री पार्टी मनाती नजर आ रही है. इसमें अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और जोया अख्तर समेत तमाम सितारें नजर आ रहे हैं.