पाकिस्तान कश्मीर के मामलों में दखल देना बंद करे:असदुद्दीन ओवैसी

By Tatkaal Khabar / 19-01-2019 04:32:35 am | 16160 Views | 0 Comments
#

हैदराबाद : एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को पाकिस्तान से कहा कि वह कश्मीर के मामलों में दखल देना बंद करे. उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और बना रहेगा. हैदराबाद के सांसद ने कहा कि केंद्र में चाहे वह कांग्रेस हो या भाजपा, कश्मीर घाटी में हालात सामान्य करने के लिए उनके पास कोई नीति आैर दूरदृष्टि नहीं रही है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कश्मीर पर नीति में निरंतरता रहनी चाहिए लेकिन दुर्भाग्य से उसका अभाव है.
ओवैसी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि कश्मीर समस्या का हल जेम्स बॉन्ड या रैम्बो शैली में नहीं होना चाहिए.