ऐसा मेकअप की बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

By Tatkaal Khabar / 20-02-2019 03:34:56 am | 20223 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली। खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां मेकअप करती है। मेकअप लड़कियों की खूबसूरती को निखार देता है। आजकल मेकअप ने आर्ट का रूप ले लिया है। मेकअप आर्टिस्ट का ट्रेंड बढ़ गया है। ऐसे में अगर आपको पता चले की हीरों से यानी डॉयमंड से भी मेकअप होता है तो क्या आप मानेंगे। 

जी हां, आपको ये बात शायद झूठ लगे लेकिन ये सच है, और ऐसा करके एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया गया है। ऑस्ट्रेलिया में रॉजेंड्रॉफ डायमंड ज्वैलर्स ने मॉडल के होंठों पर 126 हीरे लगाए हैं। जिनकी कीमत 3.78 करोड़ रुपए आंकी गई गई है। ऐसा करने वाले मेकअप आर्टिस्ट ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।मेकअप आर्टिस्ट और ज्वैलर दोनों का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मे दर्ज किया गया है। मोस्ट वैल्युएबल लिप आर्ट का दर्जा देते हुए दोनों के नाम पर ये रिकॉर्ड दर्ज किया गया।