मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरनगर में सड़क दुर्घटना में कुछ लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

By Tatkaal Khabar / 28-03-2019 04:33:01 am | 16421 Views | 0 Comments
#

जिला प्रशासन को घायलों की 
समुचित चिकित्सा सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की

लखनऊ: 28 मार्च, 2019

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने जनपद मुजफ्फरनगर में हुई एक सड़क दुर्घटना में कुछ लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए जिला प्रशासन को घायलों की समुचित देख-रेख व चिकित्सा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 
मुख्यमंत्री  ने मृतकों के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है।