लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र

By Tatkaal Khabar / 08-04-2019 12:24:11 pm | 11057 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को भाजपा की तरफ से संकल्प पत्र नाम दिया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, पीयूष गोयल समेत कई मंत्री मौजूद रहे।


पीएम मोदी ने कहा ;दिल्ली में एयर कंडीशन मैं बैठे लोग गरीबी को हरा नहीं सकते। गरीब ही गरीबी को परास्त कर सकता है। ये हमारा मंत्र है और इसलिए गरीबों के सशक्तिकरण को हमने बल दिया है
देश का विकास करने के लिए विकास को जन आंदोलन बनाने की जरुरत है और इसका सफल प्रयोग ‘स्वच्छता’ है। आज स्वच्छता एक जन आंदोलन बन गई है
अपने इस कार्यकाल में हमने सामान्य मानवीय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर शासन चलाया। अब उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम क्या कर सकते हैं, वो संकल्प पत्र में लेकर आए हैं
2014-19 हमारे सारे कामों को देखा जाए तो हमारे सभी कामों की रचना के मूल में सामान्य मानवीय की आवश्यकताओं को बल दिया गया है

आज देश के कई प्रदेशों में पानी की समस्या के समाधान को गंभीरता से सोचने की जरूरत है। इसलिए हम एक अलग ‘जल शक्ति मंत्रालय’ बनाएंगे

हम देश को समृद्ध बनाने के लिए, सामान्य मानवी के सशक्तिकरण को लेकर जन भागीदारी को बढ़ाते हुए, लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देते हुए, हम One Mission, One Direction को लेकर आगे बढ़ेंगे: 
हमारे समाज में विविधताएं हैं। भाषाएं, जीवन स्तर, शिक्षा आदि की विविधता है। इसलिए विकास को मल्टीलेयर बनाने के लिए हमने अपनी योजना को संकल्प पत्र में समाहित किया है
2022 जब आजादी के 75 साल होंगे तब देश के उन महापुरुषों जिन्होंने आजादी की जंग लड़ी थी, उनके सपनों का भारत बनाने के लिए हमने 75 लक्ष्य तय किये हैं राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है, अन्त्योदय हमारा दर्शन है और सुशासन हमारा मंत्र है

राजनाथ  के नेतृत्व में हमारे अध्यक्ष जी ने जो कमेटी बनाई थी। उसने पिछले 2-3 महीने लगातार मेहनत की और एक प्रकार से जन के मन की बात और उनकी आशा, अपेक्षा और आकांक्षाओं को एक डॉक्यूमेंट के रूप में ढाला है। इसके लिए मैं इस पूरी टीम को बधाई देता हूं