रूस में इमर्जेंसी लैंडिंग के दौरान विमान में लगी आग...

By Tatkaal Khabar / 06-05-2019 01:50:20 am | 17605 Views | 0 Comments
#

रूस की राजधानी मॉस्को में रविवार को एक यात्री विमान के इमर्जेंसी लैंडिंग के दौरान विमान में आग लग गई, जिसमें अब तक 41 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घटना मॉस्को एयरपोर्ट पर हुई है। कई यात्री विमान की इमर्जेंसी स्लाइड्स के माध्यम से बाहर निकले, जो हार्ड लैंडिंग के बाद फुलाया गया था।Related imageसमाचार एजेंसी ने जांचकर्ताओं का हवाला देते हुये यह जानकारी दी। सुखोई यात्री विमान ने मॉस्को एयरपोर्ट से उत्तरी रूस के मरमांस्क शहर के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 73 यात्री समेत 5 क्रू मेंबर सवार थे। दुर्घटना की जांच कर रही टीम की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेन्को ने कहा कि विमान में मौजूद 78 लोगों में से केवल 37 लोग जीवित हैं, यानी 41 लागों की मौत हो गई है।Related imageइससे पहले दुर्घटना की जांच कर रही टीम की एक प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेन्को ने कहा था, "इस वक्त, हम 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हैं, जिनमें दो बच्चे शामिल हैं।"