अक्षय तृतीया पर 30 परसेंट सस्ता हुआ सोना

By Tatkaal Khabar / 07-05-2019 02:07:29 am | 22649 Views | 0 Comments
#

आज अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2019) का मंगल त्यौहार है. आज के दिन सोने की खरीददारी शुभ माना जाता है. ऐसे में ग्राहकों को लुभाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सोना खरीदने वालों के लिए बंपर छूट के अलावा कैशबैक का ऑफर निकाला है. SBI की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सोना खरीदने पर 5 फीसदी तक और अधिकतम 2500 रुपये छूट मिलेगी. छूटा का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को कम से कम 25 हजार रुपये की खरीदारी करनी होगी. आज इस स्कीम का फायदा उठाने का आखिरी दिन है. बता दें, कैशबैक की सुविधा दुकानदारों से मिलने वाली छूट के अलावा होगी.