Met Gala 2019: अजीबो-गरीब ड्रेस में नज़र आयी प्रियंका चोपड़ा

By Tatkaal Khabar / 07-05-2019 04:35:35 am | 16791 Views | 0 Comments
#

Met Gala 2019:  'मेट गाला' इवेंट से ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के प्यार की शुरुआत हुई थी और एक बार फिर दोनों उसी इवेंट में पहुंचे हैं। लेकिन उनका लुक देखकर फैंस हैरान हो गए है। ऐसा पहली बार नहीं है कि मेट गाला में प्रियंका के लुक को लेकर फैंस ने ट्रोल किया है। इससे पहले भी वह साल 2017 में अपने लुक के कारण काफी ट्रोल हो गई थी। 

मेट गाला 2019 में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा ने Dior का सॉफ्ट पेस्टल गाउन पहने नजर आईं। थाई हाई स्लिट इस गाउन को उन्होंने शिमरी टाइट्स पहने थे। उनके इस गाउन में पिंक और येलो फेदर लगे थे। उनके गाउन के अलावा उनका हेयरस्टाइल और क्राउन भी काफी आकर्षक था। इसके साथ उनके लुक को पूरा किया उनके अट्रैक्टिव मेकअप ने।