अमित शाह ने दिया NDA के नेताओं को डिनर का न्यौता

By Tatkaal Khabar / 20-05-2019 03:44:05 am | 13024 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातों चरण तो समाप्त हो गए हैं, अब इसका नतीजा 23 मई को आना है। नतीजों से पहले आए तमाम एग्जिट पोल NDA को बहुमत का मिलने का दावा कर रहे हैं। इन एग्जिट पोल को देखकर विपक्ष पूरी तरह से बौखलाया हुआ है।फिलहाल सभी को नतीजों का इंतजार हैं लेकिन 21 मई(मंगलवार) को अमित शाह ने NDA के नेताओं को रात्रिभोज पर बुलाकर विरोधी दलों में खलबली मचा दी है। बता दें कि अमित शाह द्वारा दिए जा रहे रात्रिभोज में NDA में शामिल दूसरे दलों के नेताओं से आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

सूत्रों का कहना है कि, अमित शाह की तरफ से दी जा रही डिनर पार्टी सिर्फ एक बहाना है, अमित शाह इसके साथ आगे की रणनीति पर बात करेंगे। दरअसल जिस तरह से एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलते दिख रही है उसको देखते हुए नतीजों और उसके आगे की रणनीति तय करने के लिए अमित शाह ने NDA के बाकी नेताओं को डिनर पर बुलाया है।बता दें कि केंद्र में सरकार बनाने के लिए लोकसभा की कुल 542 सीटों में बहुमत के लिए कम से कम 272 सीटें चाहिए।