प्रणब ने EVM को लेकर कहा : इनकी सुरक्षा EC की जिम्मेदारी

By Tatkaal Khabar / 21-05-2019 02:57:37 am | 19604 Views | 0 Comments
#

लोकसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार (23 मई) को आने हैं। हालांकि 19 मई को सातवें व अंतिम चरण के मतदान के बाद सामने आए एग्जिट पोल ने विपक्षी खेमे में जबरदस्त हलचल मचा रखी है। पोल के अनुसार एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने आशंका जताई है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के साथ छेड़छाड़ की गई है। 

अब पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी ईवीएम को लेकर आ रही खबरों पर चिंता जताई है। उन्होंने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर इससे संबंधित एक स्टेटमेंट (बयान) डाला। इसमें लिखा है कि ईवीएम को लेकर आ रहीं खबरें चिंताजनक हैं। ईवीएम की सुरक्षा करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। चुनाव आयोग को जनता का भरोसा नहीं टूटने देना चाहिए।