फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो, खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें:राहुल गाँधी

By Tatkaal Khabar / 22-05-2019 09:32:07 am | 14820 Views | 0 Comments
#

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले टीवी चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल ने तो भाजपा के नारे 'आएगा तो मोदी ही' पर अपनी मुहर लगा दी। लगभग सभी एग्जिट पोल्स के एनडीए को स्पष्ट बहुमत बताए जाने के बाद ही विपक्ष के नेताओं में ममता बनर्जी से लेकर मायावती तक और अखिलेश से लेकर चंद्रबाबू नायडु तक सभी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। अब दो दिन बाद बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे फर्जी एग्जिट पोल बताते हुए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सावधान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘फर्जी एग्जिट पोल’ से निराश नहीं हों और सतर्क रहें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग खुद और पार्टी पर विश्वास रखें क्योंकि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।