राहुल गाँधी ने बुलाई अहम् बैठक, पीएम के पद के लिए होगा अहम फैसला?

By Tatkaal Khabar / 22-05-2019 11:23:54 am | 14441 Views | 0 Comments
#

लोकसभा चुनाव के नतीजों से ठीक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। ताकि कल के बाद उभरने वाली राजनैतिक स्थितियों के लिए आगे की रणनीति बनाई जा सके। इस बैठक में ये तय होगा कि क्या विपक्षी दलों को पीएम का देकर बीजेपी को सत्ता में आने से रोक जा सकता है।दो दिन पहले लोकसभा चुनावों के लिए आए एक्जिट पोल के बाद कांग्रेस के ज्यातदार नेता कुछ भी बोलने से इंकार रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं को उम्मीद है कि एक्जिट पोल के नतीजे गलत साबित होंगे। पिछले दिनों के दौरान कांग्रेस के ज्यादातर नेता इस बात पर लगे रहे कि अगर एक्जिट पोल के नतीजे गलत साबित होते हैं तो बीजेपी को सरकार बनाने से कैसे रोका जा सकता है।