ममता बनर्जी करेंगी शिरकत,पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में

By Tatkaal Khabar / 28-05-2019 02:02:40 am | 13456 Views | 0 Comments
#

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्र ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के 30 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि मैं अभी तक दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री से भी बात की है. वह राष्ट्रपति भवन में होने वाली कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं. ऐसे में हम भी इस आयोजन में शामिल होने की सोच रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच चल रही तनातनी के बीच एक बड़ी खबर आई है. प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में जाने पर हामी भरी है. शपथ ग्रहण समारोह 30 मई को शाम 7 बजे होना है. इसमें देश-विदेश के नेताओं को आमंत्रित किया गया है.