ED ने रॉबर्ट वाड्रा पर शिकंजा कस्ते हुए उनको पूछताछ के लिए बुलाया

By Tatkaal Khabar / 29-05-2019 10:42:12 am | 14184 Views | 0 Comments
#

 प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को पूछताछ के लिए समन भेजा है। प्रियंका गांधी के पति राॅबर्ट वाड्रा को पूछताछ के लिए गुरुवार को बुलाया है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम वाड्रा से लंदन की प्रॉपर्टी और उनके करीबी संजय भंडारी के बारे में सवाल कर सकती है। ईडी का कहना है कि लंदन में प्रॉपर्टी को गलत तरीके से खरीदा गया है और इसमें कालेधन का इस्तेमाल किया गया है। 

इससे पहले ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट से राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा की जमानत खारिज करने की अपील की थी। ईडी की इस अर्जी पर हाई कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा को नोटिस भी जारी कर दिया है और कहा कि क्यों न उनकी जमानत रद्द कर दी जाए।