राहुल और सोनिया भी होंगे शामिल मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में

By Amitabh Trivedi / 29-05-2019 02:16:14 am | 19089 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी प्रचंड बहुमत के साथ दूसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। गुरुवार को शाम सात बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। वहीं विदेश मंत्रालय की तरफ से नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मेहमानों की पुष्टि कर दी है। 

इस कार्यक्रम में देश विदेश की तमाम नामचीन हस्तियां हिस्सा लेंगी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 30 मई को बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली, म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन म्यिंट, किर्गीज राष्ट्रपति जीनबेकोव और भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इनके अलावा मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और थाईलैंड के विशेष दूत ग्रिसाडा बूनरैक भी मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।