गिरिराज सिंह ने की थी नीतीश की आलोचना, तो अमित शाह ने नाराज़गी जताई

By Tatkaal Khabar / 04-06-2019 03:10:35 am | 13182 Views | 0 Comments
#

मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के इफ्तार पार्टी (Iftar parties) में शामिल होने पर गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने तंज कसते हुए एक ट्वीट किया था. जिसे लेकर बीजेपी अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गिरिराज सिंह को ऐसे बयान नहीं देने की हिदायत दी. अमित शाह ने गिरिराज सिंह को  फोन कर चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे बयानों से वो बचे. 
वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गिरिराज सिंह पर पलटवार करते हुए कहा, 'वह (गिरिराज सिंह) मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसी बयान बाजियां किया करते हैं ताकि मीडिया उन पर खबरें बनाए.

बता दें कि सोमवार को नीतीश कुमार इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे. जिसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश के इफ्तार की फोटो को शेयर करते हुए कहा था कि कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पर फलाहार का आयोजन करते और सुंदर-सुंदर फोटो आते. हम अपने कर्म, धर्म में क्यों पिछड़ जाते हैं और दिखावे में क्यों आगे रहते है?