वन नेशन वन इलेक्शन : सर्वदलीय बैठक संपन्न

By Tatkaal Khabar / 19-06-2019 03:18:09 am | 14391 Views | 0 Comments
#

एक देश एक चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए आज बुधवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी अगुआई की। 
संसद में दोपहर लगभग 3 बजे शुरू हुई बैठक में मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, थावरचंद गहलोत, नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे। बैठक करीब 3 घंटे तक चली
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के मुद्दे पर विचार करने लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक समिति गठित करेंगे जो निश्चित समय-सीमा में अपनी रिपोर्ट देगी। सर्वदलीय बैठक के बाद सिंह ने संवाददाताओें से कहा कि प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के मुद्दे पर एक समिति गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह समिति निश्चित समय-सीमा में अपनी रिपोर्ट देगी।

उल्लेखनीय है कि मोदी ने लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने तथा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के आयोजन सहित अन्य मुद्दों पर सर्वदलीय बैठक बुलायी थी।