दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

By Amitabh Trivedi / 26-06-2019 02:32:50 am | 19350 Views | 0 Comments
#

Image result for           गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की दोपहर को दो दिवसीय जम्मू कश्मीर दौरे पर श्रीनगर पहुंचे। अपने इस दौरे पर वे राज्य की सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा करेंगे। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा पहली जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगी।Related imageबीजेपी सूत्रों ने कहा कि शाह गुरुवार को पार्टी नेताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों, मुख्यधारा की पार्टियों के नेताओं, पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों और पंचायत सदस्यों से मुलाकात करेंगे।यह पूछे जाने पर कि केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष क्या कोई खास मांग रखेंगे, एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, “हम हमेशा राज्य स्तर के मुद्दे उठाते रहे हैं। पाटीर् नेतृत्व से मुलाकात के दौरान हम अन्य समस्याएं भी उठाएंगे। हम यह मांग करेंगे कि विधानसभा सीटों का परिसीमन नए सिरे से कराया जाए।”अमित शाह का घाटी दौरा पहले 30 जून को ही तय था, लेकिन केंद्रीय बजट संबंधी कार्यों में व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में बदलाव किया गया।