निकाह-हलाला और रेप में अंतर नहीं, इसे भी करें बैन सरकार : DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल

By Tatkaal Khabar / 27-06-2019 02:36:59 am | 13246 Views | 0 Comments
#

निकाह-हलाला और बहुविवाह को लेकर दिल्ली महिला आयोग(DCW) की चेयरमैन स्वाति मालीवाल (swati maliwal) ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखकर मांग की है कि बिल में संसोधित करके इसे शामिल किया जाए. ट्रिपल तलाक बिल में संशोधन करके हलाला और बहुविवाह को शामिल करने की मांग की है.

स्वाति मालीवाल ने कहा कि निकाह हलाला और बलात्कार में कोई अंतर नहीं है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने ट्वीट करके कहा, 'डीसीडब्लूय ने पीएम मोदी को लिखा है और मांग की है कि बिल में संसोधन करके निकाह-हलाला और बहुविवाह को शामिल किया जाए.

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्रिपल तलाक बिल के संसद से पास होने की उम्मीद जताई है. उनका कहना है कि संसद निकाह-हलाला को भी बैन करें. यह अमानवीय और जघन्य है.