सरकार की बुराई करने वालों को फौरन ‘राष्ट्रविरोधी’ कह दिया जाता है: शबाना आज़मी

By Tatkaal Khabar / 07-07-2019 04:23:34 am | 17125 Views | 0 Comments
#

देश की कमियों को दूर करने के लिये इन्हें सामने लाये जाने की जरूरत पर जोर देते हुए मशहूर फिल्म अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने शनिवार रात कहा कि माहौल कुछ इस तरह का बनाया जा रहा है कि सरकार की बुराई करने वाले लोगों को तत्काल ‘राष्ट्रविरोधी’ कह दिया जाता है.शबाना ने मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक कार्यक्रम में कहा, ‘हमारे मुल्क की अच्छाई के लिए जरूरी है कि हम इसकी बुराइयां भी बतायें. अगर हम बुराइयां बतायेंगे ही नहीं, तो हालात में सुधार कैसे लायेंगे? लेकिन वातावरण इस तरह का बन रहा है कि अगर आपने खासकर सरकार की बुराई की, तो आपको फौरन ‘राष्ट्रविरोधी’ कह दिया जाता है.’