CHANDRAYAAN 2 : चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण रुका

By Tatkaal Khabar / 15-07-2019 04:11:50 am | 13741 Views | 0 Comments
#

भारत ने चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) की लांचिंग को कुछ समय के लिए भले ही टाल दिया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इसरो की प्रशंसा करते हुए कहा है कि 'कभी नहीं' से बेहतर 'कुछ समय का विलंब' होता है। लांचिंग व्हिकल में तकनीकी खामी पाए जाने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भेजे जा रहे चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण रोक दिया। संशोधित तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, "खामी का समय पर पता चलने से खुश हूं.. यह सब धरती पर ठीक हो सकता है.. प्रक्षेपण के बाद यह संभव नहीं है.. उम्मीद है कि संशोधित प्रक्षेपण तिथि की घोषणा जल्द होगी. इंतजार है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "दुर्घटना से पहले सुरक्षा और बचाव जरूरी है।"