Bihar Floods: बिहार में बाढ़ से 47 लाख लोग प्रभावित

By Tatkaal Khabar / 18-07-2019 04:12:03 am | 14925 Views | 0 Comments
#

 बिहार में बाढ़ (Bihar Floods) का कहर लगातार जारी है. नेपाल (Nepal) से आने वाली नदियों के जलस्तर में गुरुवार को भले ही कमी हुई है, परंतु राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की परेशानियों में अभी कोई कमी नहीं आई है. बताना चाहते है की राज्य के 12 जिलों में अभी भी बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई है. राज्य के 12 जिलों के 92 प्रखंडों के 831 पंचायतों में बाढ़ से हालात गंभीर हो चुके हैं, जिससे करीब 47 लाख की आबादी प्रभावित है.जानकारी के अनुसार बाढ़ (Bihar Floods) के पानी में डूबने से अब तक 67 की मौत हो चुकी है जबकि हजारों घर तबाह हो चुके हैं. सबसे अधिक 47 लोगों की मौत सीतामढ़ी जिले में हुई है जबकि अररिया में 12 व मधुबनी में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है.