CHANDRAYAAN 2 प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू, कल होगी लॉन्चिंग

By Tatkaal Khabar / 21-07-2019 03:02:10 am | 14588 Views | 0 Comments
#

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) की लॉन्चिंग की रिहर्सल सफल रही और इसका काउंटडाउन रविवार शाम 6 बजकर 43 मिनट से शुरू हो गया। चंद्रयान कल सोमवार यानी 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे लॉन्च होगा और 14 अगस्त से हम चंद्रमा के लिए यात्रा शुरू करेंगे। इसके बाद 6 सितंबर तक चांद पर लैंडिंग होगी।इससे पहले इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने बताया था कि आज शाम 6.43 बजे से चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। इस दौरान रॉकेट और अंतरिक्ष यान प्रणाली की जांच की जाएगी और रॉकेट के इंजन को शक्ति प्रदान करने के लिए ईंधन भरा जाएगा।चंद्रयान-2 को लेकर जीएसएलवी-एमके-3 रॉकेट 15 जुलाई को तडक़े 2.51 बजे उड़ान भरने वाला था, मगर तकनीकी खराबी के कारण रॉकेट के प्रस्थान करने से एक घंटा पहले उड़ान स्थगित कर दी गई। बाद में इसरो ने अपने 44 मीटर लंबे जियोसिनक्रोनस सैटेलाइट लांच व्हीकल-मार्क-3 (जीएसएलवी-एमके-3) की गड़बड़ी दूर की