योगी कैबिनेट :नये मंत्रिगण का शपथ ग्रहण समारोह राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मुख्यमंत्री योगी की मंत्रणा से मंत्रियों को दिलायी शपथ

By Tatkaal Khabar / 21-08-2019 02:03:22 am | 11453 Views | 0 Comments
#

लखनऊ: 21 अगस्त, 2019
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री 
योगी आदित्यनाथ  की मंत्रणा से राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 महेन्द्र सिंह,  सुरेश राणा,  भूपेन्द्र सिंह चैधरी,  अनिल राजभर को मंत्री पद की शपथ दिलायी। उन्होंने  रामनरेश अग्निहोत्री व श्रीमती कमल रानी वरुण को भी मंत्री पद की शपथ दिलायी।
राज्यपाल  ने राज्य मंत्री डाॅ0 नीलकंठ तिवारी को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ दिलायी। इसके अलावा राज्यपाल  ने कपिल देव अग्रवाल,  सतीश द्विवेदी,  अशोक कटारिया,  श्रीराम चैहान,  रवीन्द्र जायसवाल को भी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ दिलायी।
राज्यपाल  ने  अनिल शर्मा,  महेश गुप्ता,  आनन्द स्वरूप शुक्ल,  विजय कश्यप, डाॅ0 गिरिराज सिंह धर्मेश,  लाखन सिंह राजपूत, श्रीमती नीलिमा कटियार,  चैधरी उदयभान सिंह,  चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल, अजीत सिंह पाल को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलायी। यह शपथ ग्रहण समारोह आज यहां राज भवन में आयोजित किया गया।
शपथ ग्रहण के पश्चात राज्यपाल  एवं मुख्यमंत्री  ने नव नियुक्त मंत्रियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनन्दन भी किया।
इस मौके पर राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।