New York में अपने लुक और अंदाज से प्रियंका चोपड़ा ने लूट ली 'Best Dressed Party' की महफिल

By Tatkaal Khabar / 06-09-2019 04:52:32 am | 14784 Views | 0 Comments
#

Delhi : 

हॉलीवुड में भी राज कर रही बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर प्रियंका ने अपने फैशन स्टाइल से लोगों का दिल जीत लिया है। अपने यूनिक स्टाइल को ट्रेंड में बदलने वाली प्रियंका हाल ही में वेनिटी फेयर की बेस्ट ड्रेस पार्टी में शामिल हुईं।
उस दौरान सबसे खास था उनका आउटफिट, जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।

वेनिटी फेयर की बेस्ट ड्रेस पार्टी में प्रियंका के लुक को देख सभी की निगाहें उनपर जा कर रुक गईं। देसी गर्ल का स्टाइल और फैशन हॉलीवुड के बड़े बड़े दिग्गजों पर भी भारी पड़ता दिखाई दिया। प्रियंका का स्टाइल और फैशन सेंस देखते हुए ही उन्हें वहां बेस्ट ड्रेस एक्ट्रेस माना गया है। इस पार्टी में प्रियंका रेड कलर की ड्रेस में दिखी हैं। रेड ड्रेस में प्रियंका बेहद ही गजब लग रही थीं।

अपने स्टाइल और मेकअप को पूरा करने के लिए प्रियंका ने अपने बालों में पोनी टेल बना रखी थी। कानों में रेड कलर के लंबे ईयरिंग्स देसी गर्ल ने पहन रखे थे। वहीं हाथों में ब्लैक क्लच के साथ प्रियंका ने अपने लुक को कंप्लीट किया। सोशल मीडिया पर प्रियंका के लुक की जमकर तारीफ हो रही है।
 Yugvarta