2022 का चुनाव अकेले लड़ेंगे:अखिलेश यादव

By Tatkaal Khabar / 09-09-2019 04:56:01 am | 23739 Views | 0 Comments
#

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी अकेले ही लड़ेगी. अखिलेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि "बड़ी पार्टियों से गठबंधन का अंजाम देख चुके हैं. अब सपा 2022 का चुनाव अकेले लड़ेगी. अखिलेश ने छोटे दलों के साथ गठबंधन की गुंजाइश से मना नहीं किया है. बसपा से गठबंधन टूटने के बाद मायावती के आरोपों पर पूछे गए सवाल के जवाब में अखिलेश ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.

ज्ञात हो सपा मुखिया अखिलेश यादव ने 2017 के विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन कर के लड़ा था. इसमें दो नौजवानों को एक साथ लाने की बात पर खूब शोर मचा था. सपा सत्ता से बाहर हो गई. खास बात यह कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सार्वजनिक तौर पर इन दोनों गठबंधन को सपा के लिए नुकसानदेह बताया था.चुनाव परिणाम आने के बाद सपा ने कांग्रेस से गठबंधन तोड़ दिया था. लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश ने दशकों पुरानी अदावत भुलाते हुए बसपा से हाथ मिलाया था. लेकिन इस बार भी अपेक्षाकृत परिणाम नहीं मिले. पार्टी महज पांच सीट ही जीत सकी, जबकि परिवार के तीन सदस्य चुनाव हार गए.