BSNL का पोस्टपेड यूजर्स के लिए जबरदस्त ऑफर, 399 रुपये में मिलेगा 1 साल का अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन

By Tatkaal Khabar / 18-10-2019 02:17:18 am | 19311 Views | 0 Comments
#

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए धमाकेदार ऑफर पेश किया है. कंपनी अपने पोस्टपेड ग्राहकों को 399 रुपए के पोस्टपेड प्लान पर एक साल का अमेजन प्राइम मेंबरशिप दे रही है. वहीं, लैंडलाइन ब्रॉडबैंड यूजर्स की बात करें तो उन्हें 745 रुपये के प्लान पर इस ऑफर का लाभ मिलेगा.
कंपनी के इस ऑफर से ग्राहकों को काफी फायदा होने वाला है. बता दें कि वैसे अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन 999 रुपये में एक साल के लिए उपलब्ध है, लेकिन बीएसएनएल ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए इसे बेहद ही कम कीमत पर पेश किया है.