'सांड की आंख' के लिए BOX OFFICE पर अच्छा रहा चौथा दिन

By Tatkaal Khabar / 29-10-2019 03:40:15 am | 16380 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और तापसी पन्नू (Taapsee panuu) की फिल्म 'सांड की आंख (Saand ki Aankh)' 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.Image result for   पिछले तीनों से इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई होती नहीं दिख रही थी, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आ रही है. वहीं, अब फिल्म के चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आया है, जिसे देख फिल्म निर्माताओं ने थोड़ी चैन की सांस जरूर ली होगी.Image result for
बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जहां लगभग 50 लाख रुपये, दूसरे दिन 1.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 95 लाख रुपये बटोरे थे, वहीं चौथे दिन इसके हाथ लगभग 3.25 करोड़ रुपये लगे हैं, जो अब तक की पिछले तीन दिनों की कमाई से कहीं ज्यादा हैं. इस हिसाब से फिल्म ने अब तक कुल 5.75 करोड़ ही कमाने में सफल हो पाई है.