नागरिकता संशोधन कानून मुसलमानों के खिलाफ नहीं: नितिन गडकरी

By Tatkaal Khabar / 22-12-2019 02:43:45 am | 17256 Views | 0 Comments
#

दिल्ली के रामलीला मैदान में पीएम मोदी की महारैली के दौरान उनका संबोधन है। तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागरिकता कानून (CAA) को लेकर कहा कि, नागरिकता संशोधन कानून देश के मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है। भारत ने सभी धर्म के लोगों को अपनाया है, ये कानून किसी के भी खिलाफ नहीं है।


हिंदुओं को शरण देने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, हिंदुत्व किसी के खिलाफ नहीं है। सिर्फ भारत ही हिंदुओं को शरण दे सकता है। आपको बता दें कि भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं ने रविवार को महाराष्ट्र में न्यायोचित नागरिकता अधिनियम के समर्थन में एक मेगा रैली की है। सीएए के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार का हर नेता मुस्लिम समाज से अपील कर रहा है कि इस कानून के खिलाफ गलत जानकारी देने वाली पार्टियों से सावधान रहें। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने मुस्लिम भाइयों से अपील करता हूं, कांग्रेस के इस गलत अभियान के माध्यम से देखें, वो केवल आपको वोट बनाने के लिए गलत जानकारी दे रही है।