लखनऊ वालो ने दीपिका से कहा हैप्पी बर्थडे.... एसिड अटैक पीड़िताओं संग मनाया जन्मदिन

By Tatkaal Khabar / 06-01-2020 01:47:40 am | 20867 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने रविवार को अपना 34वां जन्मदिन यहां शेरोस हैंगआउट कैफे में मनाया। यह कैफे एसिड अटैक पीड़ित चलाते हैं।

Image result for
दीपिका ने अपनी आगामी फिल्म छपाक में एक एसिड अटैक पीड़िता की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 10 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। दीपिका ने इस फिल्म को अपने दिल के बेहद करीब बताया है।

छपाक में लखनऊ से दो एसिड अटैक पीड़ितों ने काम किया है।

दीपिका यहां रविवार को अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ पहुंचीं। उन्होंने अपने जन्मदिन का जश्न मुंबई हवाईअड्डे से ही शुरू कर दिया, जहां उन्होंने एक बर्थडे केक काटा। मुंबई के सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किया गया वीडियो वायरल हो गया।
Image result for

दीपिका जब शेरोस हैंगआउट कैफे पहुंचीं तो उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई थी। उनमें से कई अपने पसंदीदा स्टार का जन्मदिन मनाने के लिए केक के साथ पहुंचे थे।