पहलवान विनेश फोगाट ने चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल

By Tatkaal Khabar / 27-01-2020 10:13:20 am | 18747 Views | 0 Comments
#

भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने तीसरी बार अनदेखी होने के बाद रविवार को खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार देने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे थोड़ा अनुचित करार दिया है। विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता और टोक्यो ओलंपिक में पदक की मजबूत दावेदार विनेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है।

विनेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक स्क्रीनशाट पोस्ट करते हुए लिखा, 'हमारी सरकार हर साल नए खिलाड़ियों को पुरस्कार देती है। इन पुरस्कारों से खेल और खिलाड़ियों की अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हौसलाअफजाई होती है, लेकिन यह भी देखा गया है कि कई बार इन पुरस्कारों के जरिए मौजूदा उपलब्धियों या खेल जगत में पिछले कुछ समय की सफलता को सम्मानित नहीं किया जाता।'