नीना गुप्ता ने गूगल से उम्र 'कम' करने की अपील की

By Tatkaal Khabar / 30-01-2020 02:46:23 am | 17921 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता ट्विटर पर अपने नए हेयरस्टाइल को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं और इसके बाद उन्होंने गूगल से ऑनलाइन उनकी उम्र को कम करने का अनुरोध कर डाला। 60 साल की नीना फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। बुधवार सुबह उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा कीं, जिनमें वह एक नए हेयरकट में नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर के कैप्शन को उन्होंने बेहद ही मजेदार अंदाज में लिखा। वह लिखती हैं, "गूगल वालों अब तो मेरी उम्र कम करके लिख दो। कांता मोटवानी हेयरकट के लिए तुम्हें शुक्रिया।"