लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एसयूवी-बस की टक्कर

By Tatkaal Khabar / 18-02-2020 02:27:34 am | 16570 Views | 0 Comments
#

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक एसयूवी की एक बस से टक्कर हो जाने से छह लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। हादसा सोमवार रात हुआ। बिहार रोडवेज की वोल्वो बस दिल्ली से बिहार जा रही थी, जब चालक को झपकी आ गई और डिवाइडर को पार कर गई और विपरीत दिशा से आ रही फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी।

बस डिवाइडर को पार कर सर्विस लेन में चली गई।

फॉर्च्यूनर में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में बस चालक की भी मौत हो गई। बस में 40 यात्री सवार थे।

पुलिस के अनुसार, फॉर्च्यूनर, दिल्ली निवासी सुनीता सिंह की है।

पांच मृतकों में से चार की पहचान सन्नी (35), मुकेश (40), राम शंकर व सुरजीत के रूप में हुई है। पांचवें मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।