कब और कैसे मनेगी Barsana की लठमार, लड्डू और धुलेंडी होली जानिए

By Tatkaal Khabar / 03-03-2020 03:05:50 am | 21145 Views | 0 Comments
#

Holi होली रंगों और खुशियों का त्‍योहार है। इस बार होली में अब कुछ ही दिन बचे हैं। आने वाली 10 मार्च को होली का पर्व देश भर में गर्मजोशी और उत्‍साह के साथ मनाया जाएगा। होलिका दहन के साथ इसकी शुरुआत होगी और इसके बाद धुलेंडी पर लोग एक दूसरे को गुलाल व रंग लगाकर रंग खेलेंगे। यह तो पूरे देश भर में होगा लेकिन उत्‍तर प्रदेश में होली का अर्थ बदल जाता है। यहां होली बहुत विराट और व्‍यापक पैमाने पर मनाई जाती है। मथुरा के निकट नंदगांव Nandgaon और बरसाना Barsana की होली विश्‍व विख्‍यात है। इसका सीधा सा कारण यह है कि ये स्‍थान भगवान कृष्‍ण और राधा से जुड़े हैं।होली अलग-अलग स्‍वरूपों व नाम से मनाई जाती है,लड्डू और धुलेंडी होलीबरसाना और मथुरा में लड्डू होली आज 3 मार्च को मनाई जा रही है। आज इन क्षेत्रों में क्विंटलों से लड्डू बनाए गए हैं। लड्डू को शगुन के साथ ही भोग व प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। वैसे भी भारतीय परंपरा के अनुसार खुशी के अवसर पर लड्डू वितरित करने का परिपाटी रही है। श्रीजी धाम बरसाना में लठमार होली से ठीक एक दिन पहले लड्डू होली मनाई व खेली जाती है।