कोरोना ने रोकी शाहिद कपूर की शूटिंग, अब कब शुरू होगी ख़ुदा जाने

By Tatkaal Khabar / 14-03-2020 02:35:40 am | 27320 Views | 0 Comments
#

Image result for

शाहिद कपूर ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि उनकी आनेवाली फ़िल्म 'जर्सी' की शूटिंग को कोरोनावायरस के मद्देनजर रोक दिया गया है.

इस समय पूरी दुनिया कोरोनावायरस की चपेट में हैं. चीन, इटली और ईरान में हालत भयावह है. भारत में भी कोरोना के अभी तक क़रीब 83 मामले सामने आ चुके हैं. भारत में कोरोना से अभी तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है. 

ऐसे में पूरे देश में कोरोना से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज और सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है. कोरोना का बॉलीवुड पर भी बहुत गहरा असर पड़ा है. कोरोनावायरस की वज़ह से कई फ़िल्मों की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई है.

शनिवार को बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी आनेवाली फ़िल्म 'जर्सी' की शूटिंग को रोक दिया है. शाहिद पिछले काफ़ी वक़्त से  चंडीगढ़ में इस फ़िल्म की शूटिंग कर रहे थे. 


शाहिद कपूर ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि उनकी आनेवाली फ़िल्म 'जर्सी' की शूटिंग को कोरोनावायरस के मद्देनजर रोक दिया गया है.