लखनऊ में दुष्यंत सिंह से मिलीं और सेल्फ आइसोलेशन में गईं UP की सांसद अनुप्रिया पटेल

By Tatkaal Khabar / 20-03-2020 02:09:43 am | 14566 Views | 0 Comments
#

अपना दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कोरोना की आशंका के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है. उन्होंने बताया कि वे गुरुवार को लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम में राजस्थान के झालावाड़ से बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह के साथ मौजूद थीं. इसकी जानकारी उन्होंने अपने एक ट्वीट में दी है. इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि गुरुवार को एक कार्यक्रम में थी, जिसमें सहयोगी सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे. सावधानी के तौर पर सेल्फ आइसोलेशन में जा रही हूं. उन्होंने सरकार के आवश्यक दिशा निर्देश का पालन करने की बात कही हैं. अनुप्रिया पटेल अभी मिर्जापुर से सांसद हैं.

बता दें, सिंगर कनिका कपूर के साथ बीजेपी नेता वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह लखनऊ की एक हाई प्रोफाइल पार्टी में मौजूद थे. कनिका कपूर को कोरोना पॉजिटिव पाया है और उनका लखनऊ के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.