बाबा साहब आंबेडकर का सम्मान सबसे ज्यादा हमारी सरकार ने कियाः PMमोदी

By Tatkaal Khabar / 04-04-2018 06:20:10 am | 15994 Views | 0 Comments
#

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की विरासत का राजनीतिकरण करने के लिए राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए  कहा है कि उनकी सरकार ने बाबा साहब का सम्मान बढ़ाने का जितना कार्य किया, उतना किसी दूसरी सरकार ने नहीं किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबा साहब की याद में अनेक परियोजनाओं को पूरा करके हमारी सरकार ने उन्हें उचित स्थान दिलाया। उन्होंने कहा कि 26 अलीपुर रोड स्थित जिस मकान में बाबा साहब ने अंतिम सांस ली, उसे आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।सांसदों के हॉस्टल से जुड़े वेस्टर्न कोर्ट एनेक्सी भवन का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने कहा कि लोगों ने आंबेडकर के नाम का राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र को पूरा किया जिसका विचार उस समय किया गया था जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी। मोदी ने कहा कि पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने वर्षों तक इस परियोजना को नहीं आगे बढ़ाया।