अरविंद केजरीवाल ने मरकज मामाले में कहा दोषियों पर होगी कार्रवाई

By Tatkaal Khabar / 31-03-2020 12:47:12 pm | 17762 Views | 0 Comments
#

दिल्ली के कम अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन के बावजूद निजामुद्दीन इलाके में स्थित मरकज में देश और विदेश से लोगों को जुटने पर  सख्त ऐतराज जताया है उन्होंने कहा है कि इस मामले में शिकायत दर्ज की जायेगी और दोषियों को सजा मिलेगी.

केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के 97 कोरोना मामलों में 27 मरकज में शामिल हुए लोगों के हैं जो निजामुद्दीन में इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए थे. इनमें से 41 लोगों के विदेश जाने की खबर है जबकि 22 लोगों के परिवार वाले विदेश गये थे. 10 मामलों की अभी भी जांच हो रही है. किसी भी स्थानीय लोगों तक इसके फैलने की जानकारी नहीं है.


इस मामले पर शिकायत करने के लिए दिल्ली गर्वनर को चिट्ठी लिखी गयी है. मुझे पूरा विश्वास है कि वह जल्द ही इस पर कार्रवाई का आदेश देंगे. अगर किसी अधिकारी को इस मामले में लापरवाही बरतते पाया गया तो उन पर तुरंत कार्रवाई की जायेगी.

निजामुद्दीन मरकज से अबतक 1548 लोगों को निकाला गया है इनमें से 441 लोगों में लक्षण पाया गया है. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है और इनके सेहत की जांच की जा रही है. 1107 लोग जिनमें कोई लक्षण नहीं दिखे हैं उन्हें सेल्फ क्वारंनटाइन में भेज दिया गया है.