ओडिशा और झारखंड में हो सकती है बारिश...

By Tatkaal Khabar / 07-04-2020 07:45:42 am | 15838 Views | 0 Comments
#

देश के कई हिस्सों में मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने बरिश संभावना व्यक्त की है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को पारा 35.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक तापमान है. झारखंड में भी मौसम बदलने की संभावना व्यक्त की गयी है. ओडिशा में 7 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं. ओडिशा में 8 अप्रैल को बारिश बढ़ सकती है. साथ ही गंगीय 8 अप्रैल को पश्चिम बंगाल और दक्षिणी झारखंड में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में इस सप्ताह शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है.